नूंह। शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंकों की छुट्टियों के चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टी के चलते एटीएम भी पूरी तरह खाली है और नकदी की समस्या बाजार में बहुत ज्यादा गहरा गई है। हालांकि राज्य सरकार ने कैशलेस प्रक्रिया को बढ़ाने की बात कही है। लेकिन साक्षरता और जानकारी के अभाव में लोगों को अभी इसकी जानकारी ना के बराबर है। ऐसे में नकदी की समस्या से छुटकारा पाने में कितना समय लगेगा। ये कहना अभी जल्दबाजी होगा।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी