Bank employees planted lock, they exhibit, opened by SDM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक कर्मचारियों ने लगाया ताला, लोगों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम ने खुलवाया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 7:13 PM (IST)
बैंक कर्मचारियों ने लगाया ताला, लोगों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम ने खुलवाया
धौलपुर। जिले के बसेड़ी उप खंड की पीएनबी बैंक में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने बैंक के अंदर जाकर बैंक में ताला लगाकर लेनदेन बंद कर दिया। जिससे बैंक उपभोक्ताओं ने बैंक के सामने बैठ कर प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरने की सूचना पर पुलिस के साथ बैंक पहुंचे एसडीएम ने लोगों से समझाइस कर बैंक का ताला खुलवा कर बैंक कर्मचारियों से बात की। लोगों ने बताया कि सुबह से ही बैंक में ताला लगा हुआ हैं , बैंक कर्मचारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। एसडीएम नवरत्न कोली ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर लोगों से समझाइस कर बैंक का ताला खुलया। बैंक कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैंक में पैसा जमा कराने आये लोगो के पैसा जमा करे, एसडीएम ने बताया कि बैंक में कैश उपलब्ध नहीं जिसके चलते कर्मचारियों ने बैंक में ताला लगा दिया। नोटबंदी को आज 24 दिन हो गए,लेकिन जिले में बैंकों के बाहर लोगों की कतारे कम नहीं हो रहा हैं। कहीं बैंको में कैश ख़त्म तो कहीं पर बैंक के बहार लाइनों में लगे लोग कैश निकालने और पुरानी करेंसी जमा कराने के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं.लेकिन व्यवस्था सुधर ही नहीं रही हैं। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement