baba shyam Khatu township painted in shyam, Parwan ascended baba shyam Fair -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्याम रंग में रंगी खाटू नगरी, परवान चढ़ा मेला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 10:52 PM (IST)
श्याम रंग में  रंगी खाटू नगरी, परवान चढ़ा मेला
सीकर। श्याम बाबा का विश्वप्रसिद्ध लक्खी फाल्गुन अपने परवान पर चढ़ चुका है और इसके पांचवें दिन शुक्रवार को खाटू नगरी श्याम सलोने के रंग में रंगी नजर आई। खाटू मोड़ रींगस से श्याम भक्त लखदातार की दर तक हर ओर सिर्फ श्याम भक्त नजर आ रहे हैं और नजर आ रहे हैं बाबा श्याम की निशानी लिए भक्तों का तांता। आखिर हो भी क्यों नहीं, बाबा श्याम की महिमा ही अपरंपार है। जिनकी दर पर हर कोई शीश झुकाने को आतुर है। श्याम श्रद्धालुओं के लिए 17 किलोमीटर पैदल निशान मार्ग में श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से बिछी कालीन पर श्रद्धालु बाबा श्याम के मधुर भजनों पर मग्न होकर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए अपनी मस्ती में झुमते गाते श्याम की नगरी की ओर बढ़ रहे हैं। जिनके होठों पर छोडेंगे ना हम तेरा द्वार, ओ बाबा मरते दम तक... भजन गाते बाबा के जयकारे लगाते श्याम के मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।

[ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement