BA student murder after kidnap in bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीए की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस जुटी जांच में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 5:37 PM (IST)
बीए की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस जुटी जांच में
बरेली। बरेली में एक छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मामला थाना नवाबगंज के गांव बिथरी का है। यहां एक लड़की का गुरूवार रात करीब नौ बजे अपहरण हो गया था। घर वालों ने रात भर उसे तलाशा लेकिन अपह्यत बालिका का कहीं पता नहीं चला। लेकिन शुक्रवार सुबह गांव के पास आम के बाग में उसकी लाश बरामद हुई। 22 वर्षीय मृतका बीए की छात्रा थी। माना जा रहा है कि छात्रा की हत्या गला दबाकर की गई है। लेकिन सही बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। एसपी ग्रामीण ख्याति गर्ग ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement