Awareness Workshop on Drug De-addiction Organized; Students Take a Pledge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने लिया संकल्प

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 5:06 PM (IST)
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने लिया संकल्प
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत अरोड़वंश पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा कोई आदत नहीं, यह तुम्हारे खिलाफ रची गई सबसे बड़ी साजिश है, जो तुम्हारे सपनों को खत्म कर देती है। उन्होंने बताया कि आज का युवा जिस ऊर्जा और सपनों के साथ आगे बढ़ सकता है, नशा उसी ऊर्जा को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक और शारीरिक नुकसान तथा सामाजिक परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला के दौरानं छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने दोस्तों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे नशा मुक्त रहेंगे, दूसरों को भी प्रेरित करेंगे और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे। पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement