ऊना । जिला
पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहलेना करने पर 44 चालान किए
हैं, जिनमें से 37 चालानों का मौका पर निपटारा करके 9200 रूपये जुर्माना प्राप्त किया
है। एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना हैलमेट लगाये
दोपहिया वाहन चलाने पर 17, दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राईडिंग करने पर 8, बिना बीमा
करवाये वाहन चलाने पर 1, बिना सेफटी बैल्ट लगाये वाहन चलाने पर 3, बिना ड्राईविंग लाईसेंस
के वाहन चलाने पर 4, अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर 5, पुलिस संकेतों की अवहेलना
करने पर एक, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 2, नाबलिग द्वारा वाहन चलाने पर 2 व मोटर
वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अन्तर्गत एक चालान किया है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें