भीलवाड़ा । दीपावली के पर्व को लेकर मिलावटी मावे की धरपकड़ अभियान के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यवाही जारी रखी। शनिवार को सर्किट हाऊस के पास टीम को देखकर एक ऑटो चालक 80 किलो मावे की गठरी को फैंककर भाग गया। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि एक ट्रवेल्स बस से मिलावटी मावा लेकर दुकान की ओर जा रहे एक ऑटो की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची। इसी दौरान एक ऑटो चालक मावे की गांठ फैंककर फरार हो गया। मावे की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसमें वेजीटेबल ऑयल भी मिलाया गया है। यदी इस मावे की कोई रिपोर्ट लेकर आता है तो उसे दे दिया जायेगा वरना इस नष्ट कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागतयह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल