Auto driver beaten to student -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑटो चालक ने छात्र को पीटा

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 10:15 PM (IST)
ऑटो चालक ने छात्र को पीटा
भीलवाड़ा। जेल चौराहे पर कॉलेज छात्र की साइकिल से ऑटो टकराने के बाद ऑटो चालक ने छात्र को पीट दिया। घायल छात्र को भीमगंज थाना पुलिस ने एमजीएच में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं छात्रसंघ चुनाव के चलते पुलिस इस मामले के प्रति काफी गंभीर नजर आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। घायल छात्र हैप्पी गुप्ताा ने कहा कि वह कॉलेज से अपने शारदा कॉलोनी स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान जेल चौराहे पर ऑटो चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस पर उसे उलाहना दिया तो उसने मारपीट कर दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement