Auraiya. Eid Miladunnabi procession on Mohammad Saheb birthday, police kept monitoring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस की रही निगरानी

khaskhabar.com: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 2:49 PM (IST)
मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस की रही निगरानी
औरैया। 12 रबी उल मोहमद साहब के जन्मदिन पर जश्ने मिलादुन नबी की धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान लोग हाथों में झंडे ले कर "लव बैक लव बैक" के नारे लगाते रहे। जुलूस का मार्ग जमालशाह से संजय गेट, लेडीज मार्केट होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह हुसैनी लंगड़ का आयोजन भी किया गया। प्रशासनिक निगरानी : जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जुलूस की शांति और सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी। जिला अधिकारी ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन की पुष्टि की। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जुलूस के मार्ग पर पुलिस कर्मियों को उचित निर्देश दिए और खुद भी स्थिति की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंचे।
इस आयोजन में नगर के कई जगहों पर लोगों का सम्मान भी किया गया, और सभी की ओर से जुलूस को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement