khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 01:37 AM (IST)
भिवानी। सुंगरपुर में एक युवक ने गांव की चार साल की बच्ची
का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पुलिस ने बच्ची की
मां की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में
सुंगरपुर की एक महिला ने बताया कि 20 अक्टूबर को वह पड़ोस में गई हुई थी।
इसी दौरान पड़ोस का युवक अमित उनके घर में घुसा और उसकी चार साल की बच्ची
को उठा ले गया। इसके बाद अमित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास
किया तो उसकी बेटी ने रोना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर वह उस जगह
पहुंची तो अमित उसकी बेटी को छोड़ वहां से फरार होते हुए इस बारे में कहीं
शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे गया। महिला ने बताया कि इस
बारे में उसने रविवार शाम महिला थाने में शिकायत कर दी।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया