Attempted rape of innocent four-year girl Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 10:28 PM (IST)
चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
बालिका से छेड़छाड़   हनुमान गेट निवासी साहिल उर्फ छोटू ने पड़ोस की 13 साल की बच्ची के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान बच्ची ने विरोध में किया तो युवक ने उसकी पिटाई भी कर दी। यह घटना 18 अप्रैल की है, लेकिन बच्ची ने इसकी शिकायत रविवार शाम महिला थाने में की है। इस बारे में बच्ची ने बताया कि 18 अप्रैल की दोपहर वह अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान उनके घर साहिल घुस गया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बच्ची ने बताया कि जब उसने साहिल की हरकतों का विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई करते हुए इस बारे में कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई कृष्णा देवी ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले की शिकायत रविवार शाम ही आई है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement