attack on girl in bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 4, 2025 3:04 am
Location

शादी से एक महीने पहले युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 6:45 PM (IST)
शादी से एक महीने पहले युवती को मारी गोली, हालत गंभीर
बरेली। मीरगंज में युवती की शादी से एक माह पहले ही गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की गई। युवती निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के परौर गांव की रहने वाली 20 साल की मुन्नी बीती रात आंगन में सो रही थी। मुन्नी को सोते समय अज्ञात युवक ने सर से सटाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि घटना के समय घर में जनरेटर चल रहा था।


जनरेटर की आवाज के बीच उन्हें गोली की आवाज तो सुनाई दी लेकिन किसी भी अनहोनी से बेखबर उन्हें लगा की शायद जनरेटर फटा होगा। इसलिए आवाज सुनकर सभी लोग जनरेटर की और दौड़े लेकिन इतने शोर के बीच जब मुन्नी भी नहीं उठी तो घरवालों को शक हुआ। मौके पर देखा तो मुन्नी के सर से खून बह रहा था। परिजनों ने तुरन्त ही डायल 100 को फोन किया और पुलिस ने घायल मुन्नी को परिजनों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 12 जून को मुन्नी की शादी होने वाली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement