khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 3:33 PM (IST)
गाजियाबाद। गोविंदपुरम इलाके में बिल्डर की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। बिल्डर मुकेश पर उसके पार्टनर ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया। बिल्डर के गिर जाने पर आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को अस्पताल पहुंचाया गया। बिल्डर के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल के पार्टनर समेत दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। हमलावर कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी का ख़ास बताया जा रहा है।