Advertisement
बदायूं में भाषा विवाद को लेकर गरमाया माहौल: उद्धव ठाकरे का पुतला दहन, 'हिंदी राष्ट्र भाषा' के लगे नारे

11 जुलाई से पूर्व प्रवेश शुल्क जमाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें
टोंक। कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑनलाईन प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक में सत्र 2025-26 में स्नातक पार्ट प्रथम में प्रवेश हेतु चयनित छात्राओं की वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीयूष पारीक ने बताया कि जिन छात्राओं ने नवीन सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम पार्ट प्रथम के लिए आवेदन किया था वे महाविद्यालय में आकर सूचियों का अवलोकन करें तथा निर्धारित तिथि 11 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेंजो का सत्यापन महाविद्यालय में करवाकर ई-मित्र पर अपना प्रवेश शुल्क जमा करावें। नोडल अधिकारी (प्रवेश) सत्यनारायण खींची ने बताया कि प्रवेश हेतु छात्राऐं ई-मित्र से प्राप्त बधाई पत्र, आवेदन पत्र की हार्डकॉपी, 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, मूलनिवास, जाति प्रमाण पत्र, टीसी एवं सीसी के साथ महाविद्यालय में संपर्क करें तथा अंतिम तिथि 11 जुलाई से पूर्व प्रवेश शुल्क जमाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बदायूं
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


