Atal Jan Seva Camps will be organized in all the subdivisions of the district today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले के सभी उपखण्ड पर आज लगेंगे अटल जन सेवा शिविर

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 08:21 AM (IST)
जिले के सभी उपखण्ड पर आज लगेंगे अटल जन सेवा शिविर
कोटपूतली-बहरोड़। जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जनवरी माह का त्रि स्तरीय जन सुनवाई गुरुवार को होगा। इसके तहत माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि जनवरी माह में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिले के समस्त उपखण्ड में आयोजित की जाएगी। जिसमें आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा। जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement