धौलपुर। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए मतदान के तहत रविवार को हुए मतदान के दौरान एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन चालू नहीं हो सकीं। इससे मतदाताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने मतदान केंद्रों पर हंगामा शुरू कर दिया।
बाद में प्रशासन ने करीब एक घंटे बाद ईवीएम मशीनों को दुरुस्त किया और मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। इस दौरान राजस्थान में पहली बार हो रहे वीवीपैट मशीनों के प्रयोग को लेकर भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।