बीकानेर । नेशनल एडवेंचर फाउन्डेशन के सचिव आर के शर्मा एवं एनएएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. सुषमा बिस्सा को भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, नई दिल्ली की आगामी तीन वर्षो के लिये एशोसियेट सदस्य बनाया गया है । पर्वतारोहण एवं साहसी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के कारण राजस्थान प्रांत से दोनों को आईएमएफ के एशोसियेट सदस्य के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है । पर्वतारोही मगन बिस्सा, अशोक कुवेरा, रोहिताश्व बिस्सा, गिरिधर शर्मा, नरेश अग्रवाल सहित अन्य साहसियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईएमएफ अध्यक्ष कर्नल एच एस चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी