इलाहाबाद: कमिश्नर श्री राजन शुक्ला की अध्यक्षता में चैरिटेबल ब्लड बैंक के सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में बैठक हुई। कमिश्नर को जानकारी देते हुए बताया गया कि शहर में चैरिटेबल ब्लड बैंक बनाने के सम्बन्ध में ज़मीन मिल गई है, सिर्फ़ एन.ओ.सी. मिलना बाकी है।