हनुमानगढ़। जिले की रावतसर पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश का परिवहन करते हुए पिकअप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना के एचसी बलवान सिंह मय पुलिस टीम गश्त पर थे। इस दौरान जब वे रावतसर तहसील के सामने पहुंचे तो शक के आधार पर एक पिकअप को रुकवाकर जांच की तो उसमें 6 पाड़े व एक भैंस भरी हुई थी। अवैध रूप से गोवंश का परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक खुदाबक्श पुत्र उमर सद्दीक निवासी एक जेडडब्ल्यूडी (हनुमानगढ़ टाउन) को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की।