khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 10:32 AM (IST)
संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आप विधायक
बाल्यान को उत्तर नगर थाने में पिछले सप्ताह दर्ज हमले के मामले के संबंध
में गिरफ्तार किया गया। बाल्यान को रात करीब साढ़े आठ बजे पूछताछ के लिए
थाने बुलाया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि
बाल्यान के सहयोगी महावीर फौजी को भी गिरफ्तार किया गया है।