khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 10:36 AM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा हैै। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल के इस तरह आप पार्टी के गिरफ्तार विधायकों को संख्या 13 तक पहुंत गर्ई है। पार्टी ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। आपको बता दें कि उत्तम नगर से आप विधायक बाल्यान को भी तब गिरफ्तार किया गया जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान से अलग-अलग मामलों में एसीबी की ओर से पूछताछ की गई और वहीं मटियाला से विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के बारे में खबर आई।