रेवाड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रेवाड़ी में एक माह के अंदर सेना का भर्ती दफ्तर खोल दिया जाएगा। इसके लिए रक्षा मंत्री की तरफ से सहमति मिल चुकी है। साथ ही मेवात में रेपिड एक्शन फोर्स का गठन भी किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार को यहां हुडा ग्राउंड में शहीद सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अहीरवाल के लोगों ने बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचकर शहीदों को नमन किया है, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बधाई के पात्र हैं। देश के लिए मिटने वाले शहीदों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होता है।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...