Armed Forces Flag Day observed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 4:29 PM (IST)
सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया
बाड़मेर । जिला मुख्यालय पर बुधवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से सशस्त्र सेना प्रतीक झंडा लगाया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न अधिकारियों को सशस्त्र सेना प्रतीक झंडा लगाया। इनसे झंडा निधि संबंधित राशि भी प्राप्त की गई। झंडा निधि में दी गई राशि आयकर से मुक्त होती है। किसी भी व्यक्ति को झंडा निधि में दान की गई राशि के बराबर उसकी आयकर योग्य राशि में से छूट प्रदान की जाती है। भारत में वर्ष 1949 से 7 दिसम्बर को झंडा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इससे तहत आम नागरिकों को सशक्त सेना का झंडा प्रतीक रूप से लगाकर उनसे स्वेच्छा पूर्वक दान राशि प्राप्त की जाती है। यह राशि देश की तीनों सेनाओं के शहीद, सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिजनों के हितों के लिए खर्च की जाती है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कमांडर हरदत्त शर्मा ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वेच्छा से झंडा दिवस पर दान कर इस पवित्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सशक्त सेना झंडा निधि में दान देकर आम नागरिक सैन्य कार्मिकों और उनके परिजनों को सहयोग कर सकते हैं। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement