Archay Hindu Spiritual and Service Fair was concluded with a salutation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्चाय वंदन के साथ हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का हुआ समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 9:49 PM (IST)
आर्चाय वंदन के साथ हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का हुआ समापन
कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिष्यों को प्राचीन एवं आधुनिक आचार्यों एवं उनके शिष्यों की वीडियो फिल्म दिखाई गयी। जिसमें प्राचीन इतिहास के स्वामी राम कृष्ण परमहंस-स्वामी विवेकानंद, शिवजी महाराज-समर्थ राम दास जी, गुरु वशिष्ट-प्रभु श्री राम चंद्र, संदीपनी ऋषि-प्रभु श्री कृष्ण, चाणक्य-चंद्रगुप्त मौर्य, और आधुनिक युग के रमाकांत आचरेकर - सचिन तेंदुलकर, गोपीचंद पुलेला-पी. वी. सिंधु हैं। इस फिल्म को देखकर सभी शिक्षक एवं शिष्य बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि वर्तमान में पारिवारिक मूल्यों का क्षय हो रहा है। शिष्य का कल्याण तब तक नहीं हो सकता जब तक वो अपने गुरु का सच्चे मन से आदर नहीं करता। सम्पूर्ण विश्व के लोग हमारी ओर देख रहे हैं। भारत के विश्व गुरु बनने का आधार हमारा कुटुंब है। एचएसएसएफ के सचिव सोमकान्त शर्मा ने आचार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। आचार्य वंदन कार्यक्रम का संचालन बसंत जिंदल ने किया।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement