जयपुर। हिंदू स्प्रिचुअल एन्ड सर्विस फाउण्डेशन के जयपुर चेप्टर की ओर से हिंदू आध्यात्मिक एव सेवा मेले का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर सुबह आचार्य वंदन का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आर्षपीठ जयपुर के ब्रह्मपरानंद, मुख्य वक्ता प्रान्त प्रचारक निम्बाराम रहे। इस कार्यक्रम में 1100 शिक्षकों एवं 1100 शिष्यों ने भाग लिया। पूरा सभागार भरा हुआ था।