Annual awards to students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वार्षिकोत्सव में छात्राओं को किया पुरस्कृत

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 4:20 PM (IST)
वार्षिकोत्सव में छात्राओं को किया पुरस्कृत
करौली। जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमे महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओ को अतिथियों ने पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। समारोह के मुख्य अतिथि करौली पंचायत समिति की प्रधान इंदु देवी थी एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केशर सिंह नरुका ने की। अपने सम्बोधन में प्रधान ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बालिकाओ का मान सम्मान बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर प्राचार्य गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने प्रतिवेदन पढक़र सुनाया। समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष करुना सिंह राव, महासचिव कृष्णा माली आदि भी उपस्थित रही।

[# रूस की युवती का आया कोटा के युवक पर दिल]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement