Advertisement
जिला स्तरीय जनसुनवाई में अनीता को मौके पर मिली राहत

जनसुनवाई में अतिक्रमण हटवाने, रास्ता खुलवाने की परिवेदनाओं पर संबंधित तहसीलदारों को मौके पर से जाकर जांच का रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत अतिरिक्त दिवस का काम दिलवाने, स्वामित्व योजना में पट्टा दिलवाने, जमाबंदी में नाम जुड़वाने, अधिकार पत्र में नाम जुड़वाने की परिवेदनाओं पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संबंधित विकास अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये।
जनसुनवाई में एडीएम दिनेश धाकड़, उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक स्तर से वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।
यह आई परिवेदनाएं
जनसुनवाई में सीमांकन कराने, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, सड़क पर अतिक्रमण हटवाने, गार्डन की सफाई करवाने, टावर हटाने, पट्टा जारी करवाने, राजस्व नक्शा पैमाना सुधार करवाने, वार्डो का पुनर्गठन करवाने, दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाने, रास्ता खुलवाने, वनाधिकार पत्र में सुधार करवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्राप्त हुई। जिला कलक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करते हुए राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


