Anil Sharma demand for sacking from cabinet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल शर्मा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 5:37 PM (IST)
अनिल शर्मा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग
मंडी। भारतीय जनता पार्टी मंडी ने बुधवार को मंडी सदर के विधायक एवं प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ एक चार्जशीट एसडीएम सदर के माध्यम से राज्यपाल को भेजी है। मंडी शहर में सरकार व मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय स्थित एसडीएम के दफतर पहुंचे तथा यह चार्जशीट सौंपी। चार्जशीट पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, मंडी सदर मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल राणा, उपाध्यक्ष शिव कुमार, अरूण कुमार, लेख राज राणा, महामंत्री नेक राम कटोच, सचिव निखिल वालिया की अगुवाई में सौंपी गई। चार्जशीट में अनिल शर्मा पर आय से अधिक संपति बनाने का आरोप है। अनिल शर्मा को मंत्रीमंडल से तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement