khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 5:39 PM (IST)
चार्जशीट में कहा गया है कि उनके सेब के बागीचे में पेड़ तो सूख चुके हैं मगर आमदनी करोड़ों में दर्शाई जा रही है, साथ ही 70 बीघा सरकारी वन भूमि पर कब्जा कर रखा है। उन पर मंडी राजमहल की जमीन का बेनामी सौदा करने का भी आरोप है। यह भी आरोप है कि अनिल शर्मा ने अपने होटल की 6 मंजिलें बना दी जबकि नक्शा तीन मंजिल का ही मंजूर है। इसकी विजिलैंस जांच भी चल रही है, मगर कुछ नहीं हुआ और इसका नाम भी बदल दिया गया।
अनिल शर्मा के पशुपालन विभाग में दवाईयों का घोटाला, ब्लैक लिस्ट कंपनियों से खरीद करना, योग्यता को दरकिनार करके डी क्लास की नौकरियां देने, राजनीतिक आधार पर तबादले, कोटली में 20 साल से चलाई जा रहे बस स्टैंड के निर्माण में धन का दुरूपयोग, सताहन से रोड़ा नाला वाटर सप्लाई स्कीम का काम बंद करने, सदोह, तरनोह तरस्वाण उठाई पेयजल योजना का अधूरा काम करने व सदोह पंचायत को वंचित करने, केहनवाल रोड़ की टायरिंग तीन दिन में ही उखड़ जाने, मंत्री के मकान को सरकारी पैसे से डंगे लगाने, बिना अनुमति अपरोच रोड़ बनाने आदि के आरोप भी चार्जशीट में हैं। राज्यपाल से मांग की गई है कि इन गंभीर आरोपों को देखते हुए अनिल शर्मा को मंत्रीमंडल से तुरंत बर्खास्त किया जाए।