Ani- Bsta road repairs in question-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनी- बश्ता सम्पर्क सड़क मरम्मत सवालोंं के घेरे में

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 4:48 PM (IST)
आनी- बश्ता सम्पर्क सड़क मरम्मत सवालोंं के घेरे में
आनी। आनी बश्ता सम्पर्क सड़क की मरम्मत पर पिछले तीन सालों में 92 लाख खर्च करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आनी में सामाजिक सुधार और आरटीआई पर कार्य कर रही सचेत संस्था ने आरटीआई से जानकारी लेने और सड़क पर विभिन्न आरडी नम्बर के अंतर्गत दशार्ये गये डंगों,क्रेट वॉल,कंकरीट के डंगे और रिटेनिंग वॉल की निगाली कैंची से दलाश तक जांच की। जांच के दौरान संस्था ने पाया कि जिन तय आरडी नम्बर पर विभाग ने काम किया हुआ दशार्या है उसमें कुछ काम नजर आता है जबकि कुछ डंगे जो कई वर्ष पहले सड़क निर्माण के दौरान लगे थे उन्हें मुरम्मत में दशार्या गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि थनोग के पास आरडी नम्बर 16/075 से 16/090 तक लगाया गया कंकरीट का डंगा तय स्थान और आसपास है ही नहीं। इतना ही नहीं आरडी नम्बर 10/528 से 10/540 तक दर्शाई गई क्रेट वॉल भी तय स्थान पर कहीं नहीं मिल पाई। सचेत संस्था ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि संस्था की प्राथमिक जांच में गायब पाये गये डंगे विभाग दिखाये और यदि गड़बड़ पाई गई तो संस्था विजिलेंस जांच भी करवायेगी। वहीं इसी मामले में आरटीआई की सूचना पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तय समय में न देने पर पीडब्ल्यूडी के रामपुर सर्किल के एसई के पास प्रथम अपील की थी। जिसकी पिछल्ले दिन सुनवाई हुई । जिसमें विभाग के एसई,एक्सईएन भी मौजूद रहे। सचेत संस्था ने उनके समक्ष पूरा किस्सा ब्यान किया । संस्था की मौजूदगी में मुरम्मत कार्य की जांच करने की मांग की गई। जिस पर एसई ने लिखित में पीडब्ल्यूडी विभाग के निरमंड मंडल के एक्सईएन को इस मामले की संस्था के सदस्यों को साथ लेकर जांच करने के आदेश दे दिये हैं। गौर रहे कि सेब बहुल क्षेत्र जाबण की हजारों आबादी को लाभांवित करने वाली आनी बश्ता सड़क की मुरम्मत के नाम पर एक करोड़ के करीब खर्च करना तो के बाद द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग से मांगी गई सूचना में विभाग ने इस सड़क की मुरम्मत पर 2014 में इसके लोकार्पण से लेकर 30 सितम्बर 2016 तक लेबर पर 35 लाख,मशीनरी पर 41 लाख 76 हजार और ठेकेदारों के माध्यम से डंगों,क्रेटवॉल आदि पर 16 लाख रुपए खर्च किये गये बताये गये थे।
सचेत संस्था सहित इस 20 किलोमीटर सड़क से लाभांवित होने वाले लोगों का कहना है कि विभाग आखिर बताये तो सही कि 92 लाख रूपयों में आखिर सड़क की मुरम्मत के नाम पर किया क्या गया है। क्योंकि सड़क की हालत आज भी बदतर है। वहीं जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री ममता ठाकुर,जिला परिषद सदस्य एवं कॉमरेड नेता लोकेंद्र कुमार और जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री शशी कटोच,भाजपा नेत्री एंव पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अन्नु ठाकुर ने सोशल मीडिया पर सचेत संस्था की इस मुहिम का स्वागत करते हुए जांच की मांग की है।।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement