Anger erupts in Sujangarh over administrative negligence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुजानगढ़ में प्रशासनिक अनदेखी पर फूटा गुस्सा : कांग्रेस नेता विद्या प्रकाश बागरेचा ने गंदी नाली में लोटकर जताया विरोध...सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अगस्त 2026 4:01 PM (IST)
सुजानगढ़ में प्रशासनिक अनदेखी पर फूटा गुस्सा : कांग्रेस नेता विद्या प्रकाश बागरेचा ने गंदी नाली में लोटकर जताया विरोध...सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महीनों से जारी जलभराव और गंदे पानी की समस्या से बेहाल हैं स्थानीय लोग, नेता बोले— जब प्रशासन सो जाए, तो सड़कों पर उतरना ही पड़ता है सुजानगढ़। सुजानगढ़ में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और नालियों के गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का सब्र आखिरकार टूट गया। क्षेत्र में महीनों से सड़क पर बह रहे बदबूदार पानी और चरमराई सफाई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस नेता विद्या प्रकाश बागरेचा ने अनोखे और कड़े अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि खास खबर डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टिक नहीं करता है। प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित होकर नेता विद्या प्रकाश बागरेचा सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी में ही लोट गए। उनका यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जनता की सुध न लेने पर जताया कड़ा आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता महीनों से दूषित पानी, जलभराव और गंदगी के बीच जीने को मजबूर है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब प्रशासनिक अधिकारियों और नगर परिषद के कानों पर जूं नहीं रेंगी, तो उन्हें यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा, "जब प्रशासन पूरी तरह नींद में सो जाए और जनता की तकलीफों से आंखें मूंद ले, तो जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को इस तरह नाली में उतरकर ही सोए हुए तंत्र को जगाना पड़ता है।"
स्थानीय निवासियों को बीमारियों का डर
सड़कों पर गंदे पानी के जमाव के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही आम राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव की वजह से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी और नालियों की सफाई की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और अधिक उग्र करने को बाध्य होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement