बठिंडा । अपनी मांगों का लेकर आज पजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन के वर्करों ने ब्लाक बठिंडा की समस्यायों को हल न करने विरोध में यहां रोष प्रदर्शन किया। यहां कपास मंडी के पास पंजाब सरकार का पुतला जलाया।
इसमें यूनियन की ब्लाक अध्यक्षा जसबीर कौर , नेत्री अमृतपाल कौर, दर्शना रानी, दीपक रानी, रूप रानी, रेखा, मनप्रीत कौर सिवियां व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। जसबीर कौर व अमृतपाल कौर ने कहाकि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोग संघर्ष के लिये सडक़ों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहाकि आईसीडी योजना अधीन 2 अक्तूबर 1975 से काम शुरू किया गया था परन्तु अभी तक आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को 40 वर्ष बीत जाने पर भी सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया। भारी महंगाई के वावजूद उन्हें नाम मात्र मानभत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगे।