एसपीओ पर महंत जी का आरोप है कि मन्दिर परिसर मे बने रैन बसेरा में तीन साल की मासूम के साथ हुए रेप का मुख्य आरोपी एसपीओ ही है जिसे पुलिस ने बचा रही है । महंत जी की जब बात नहीं सुनी गई तो महंत जी ने अपने अनुयायियों के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहां भी महंत जी की बात नही सुनी गई।कानपुर के पनकी मन्दिर परिसर में तीन साल की एक मासूम से रेप के बाद पुलिस ने एक आरोपी बजरंगी पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था , लेकिन इस मामले में पनकी मन्दिर के महंत का कहना है कि इस रेप का मुख्य आरोपी एक एसपीओ रमाकांत मिश्रा है। जिसे पुलिस बचा रही है ।