कानपुर। पुलिस ने अपनी गुण्डई का नया तरीका निकाला है । पुलिस अपने इन वफादार एसपीओ के जरिये समाज में किसी का भी अपमान करा सकती है। ताज़ा मामला कानपुर के सबसे बड़े हनुमान मंदिर पनकी मन्दिर के महंत से जुड़ा हुआ है । पुलिस का एक एसपीओ क्षेत्रीय थानेदार , सीओ और एसपी के सामने महंत का अपमान करता रहा और उन्हें सारे अधिकारियों के सामने उन्हें धमकी देता रहा लेकिन पुलिस का रोल अपने एसपीओ के साथ पक्षपात का रहा ।