AMU leading research in the field of science Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AMU में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे हैं अग्रणी शोध

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 11:42 AM (IST)
AMU में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे हैं अग्रणी शोध
उन्होंने कहा, काफी हद तक यह धारणा बदली है, लेकिन हमें अपने मुस्लिम चरित्र पर गर्व भी है।

विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल है। साथ ही उनके लिए अलग से घुड़सवारी क्लब भी है।

उन्होंने कहा कि मदरसों से पढ़कर आने वाले लड़के-लड़कियों को आधुनिक शिक्षा से परिचिति कराने के लिए विश्वविद्यालय ने ब्रिज कोर्स शुरू किया है।

एएमयू के अल्पसंख्यक चरित्र को लेकर विवाद बना हुआ है। शीर्ष अदालत में केंद्र सरकार ने इसके खिलाफ रुख अख्तियार किया है। लेकिन, शाह ने कहा कि देश में मुसलमानों की हालत सुधरने तक विश्वविद्यालय के इस चरित्र की हिफाजत की जानी चाहिए। इस संस्थान ने देश में मुसलमानों की दशा सुधारने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।


उन्होंने कहा, आज मुसलमानों की हालत दलितों से भी बदतर है। हमें आरक्षण नहीं चाहिए। हमें शिक्षा के क्षेत्र में आपकी स्वीकारात्मक कार्रवाइयां चाहिए।


शाह का कार्यकाल 16 मई को समाप्त हो रहा है। उन पर वित्तीय, प्रबंधकीय व अकादमिक अनियमितता के आरोप भी लगे। इस पर उन्होंने कहा कि यहां की लड़ाई सेना की लड़ाई से भी कठिन थी।


उन्होंने कहा कि यहां ऐसे शिक्षक थे, जिनकी रुचि पढ़ाने के बजाए राजनीति में थी। उनके खिलाफ अभियान के पीछे यही लोग थे। उन्होंने कहा, यहां हर आदमी आपको आपका दोस्त बताते हुए मिलेगा। लेकिन, हकीकत में कुछ ही सच्चे दोस्त होते हैं।


आईएएएनएस

ये भी पढ़ें - ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement