AMU leading research in the field of science-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AMU में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे हैं अग्रणी शोध

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 11:41 AM (IST)
AMU में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे हैं अग्रणी शोध
अलीगढ़ | मुसलमानों के बीच आधुनिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए सौ साल पहले अस्तित्व में आया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) अल्पसंख्यक आधारित राजनीति के कारण गाहे-बगाहे मीडिया में नकरात्मक रूप से पेश किया जाता रहा है। लेकिन, इस हो-हल्ले के बीच, जो बात बहुत उभर कर सामने नहीं आ पाई है वह है यहां नैनोटेक्नोलॉजी और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हो रहा महत्वपूर्ण और अग्रणी शोध।
एएमयू ने नए वैज्ञानिक शोधों पर ध्यान केंद्रित किया है। इनमें पर्यावरण के अनुकूल और कम पैसा खर्च कर नैनोटेक्नोलॉजी की मदद से जल संकट का समाधान ढूंढने और इस्तेमाल हो चुके पानी को रिसाइकिल करने का तरीका ढूंढा जाना भी शामिल है।

एएमयू के निवर्तमान कुलपति एवं पूर्व सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरुद्दीन शाह को उम्मीद है कि साल 2020 तक यह विश्वविद्यालय दुनिया के 200 शीर्ष विद्यालयों में से एक होगा। साल 2020 में एएमयू अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा।


बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बड़े भाई जमीरुद्दीन शाह ने अपने कार्यालय में आईएएनएस से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा, एएमयू का भविष्य उज्जवल है।


विश्वविद्यालय को अन्य आधुनिक संस्थानों के समकक्ष बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, हमें समाज विज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक विज्ञान (अप्लाइड साइंस) में अच्छे शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है और हम ऐसा कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने नैनोटेक्नोलॉजी की मदद से समुद्र के पानी के विलवणीकरण या खारे पानी को पीने योग्य बनाने के लिए परियोजना को हाथ में लिया है। यह देश के तटीय शहरों की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी और इन्हें कम कीमत पर पीने का पानी उपलब्ध कराएगी।


उन्होंने कहा, यह परियोजना सुनिश्चित करेगी कि भारत के पास पीने योग्य पानी के पर्याप्त एवं गुणवत्तायुक्त संसाधन मौजूद हैं।


उन्होंने कहा कि एएमयू के वैज्ञानिकों ने प्लांट टेक्नोलॉजी की मदद से अपशिष्ट जल के रिसाइकिलिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


भारत में यूरोपियन यूनियन के वित्तपोषण से स्विंग्स नामक परियोजना चल रही है। इसमें अपशिष्ट जल के शोधन के लिए कम खर्चीली और स्थायी समाधान देने वाली प्रौद्योगिकियों पर जोर दिया जा रहा है।


एएमयू ने अपने परिसर में इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया है। इसके तहत परिसर में निकलने वाले अपशिष्ट जल के शोधन के लिए परिसर में संयंत्र लगाया गया है।


शाह ने बताया कि एएमयू के वैज्ञानिक जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को घटाने के मकसद से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शोध में लगे हुए हैं।


उन्होंने कहा, वे (एएमयू वैज्ञानिक) ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए सौर ऊर्जा पर शोध कर रहे हैं। एक बार जब यह परियोजना पूरी हो जाएगी तो हम अपनी कार (हाईब्रिड या इलेक्ट्रानिक) की बैटरी को 20 मिनट में चार्ज कर सकेंगे। इसमें अभी छह घंटे का वक्त लगता है।


कुलपति ने कहा कि बेहतरीन वैज्ञानिक शोध पर जोर के साथ-साथ प्रबंधन का ध्यान इस मिथ्या धारणा से लड़ने पर भी है कि एएमयू में कट्टरतावाद को हवा मिलती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement