Amethi : Double murder in land dispute, uncle brutally killed mother and son-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेठी : जमीन विवाद में डबल मर्डर, चाचा ने मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 5:37 PM (IST)
अमेठी : जमीन विवाद में डबल मर्डर, चाचा ने मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
अमेठी। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि खेत में दवा छिड़कने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सगे चाचा ने अपने भतीजे और उसकी मां को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात जमीन से जुड़े एक पुराने विवाद का नतीजा है। बुधवार को खेत में दवा छिड़कने को लेकर चाचा और भतीजे के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आज चाचा ने अपने कुछ अन्य परिजनों के साथ मिलकर मां और बेटे पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से किए गए इस हमले में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा और उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement