अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुई और उद्योगपति मुकेश
अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी में विवाद हुआ था। अरविन्द ने कहा कि सपा
मुखिया को अपने वश में करके अमर पहले राज्यसभा पहुंचे और फिर दल के महासचिव
बन गए। इसके बाद अपने पुराने विरोधी रामगोपाल यादव को सपा से बाहर
निकलवाया। अमर अब रामगोपाल की जगह खुद सपा का थिंकटैंक और प्रवक्ता बनना
चाहते हैं।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?