Amar Singh,s brother said, who didn,t become of own brother can not be Mulayam,s too-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमर अपने सगे का न हुआ,मुलायम का क्या...

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 10:34 PM (IST)
अमर अपने सगे का न हुआ,मुलायम का क्या...
बलिया। उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ अब छोटा भाई अरविन्द सिंह भी खुलकर उनके सामने आ गया है। अरविंद सिंह ने अमरसिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुधवार को कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का नहीं हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है। अरविन्द ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि सपा में चल रहे बवाल के लिए परोक्ष तौर पर अमर ही जिम्मेदार हैं। अरविंद सिंह ने कहा, अमर को पारिवारिक विवाद कराने में महारत हासिल है। वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement