Alone will have to start her campaigning said Akhilesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकेले अपने दम पर ही चुनाव प्रचार शुरू करना होगा-अखिलेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 11:12 AM (IST)
अकेले अपने दम पर ही चुनाव प्रचार शुरू करना होगा-अखिलेश
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी पार्टी की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। इन सबके बावजूद अखिलेश को भरोसा है कि जनता उन्हें दोबारा मौका जरूर देगी। मैं गर्व नहीं कर रहा हूं। लेकिन एक परफेक्ट बल्लेबाज की तरह जिसके बल्ले से रन निकलते रहते हैं और रिकॉर्ड बनते रहते हैं, मैंने और मेरी सरकार ने प्रदेश में जो विकास का काम किया है उसके आधार पर हमें दूसरा मौका मिलना निश्चित है। जब अखिलेश से पूछा गया कि अब उनका पारिवारिक झगड़ा उनके विकास के काम को फीका कर रहा है, अखिलेश ने कहा, मैं बार-बार यह बात कहूंगा कि प्रदेश की जनता को मुझ पर भरोसा है और वो लोग मुझे उनकी सेवा करने का एक और मौका जरूर देंगे। जनता ने यह महसूस किया है कि जब बिना किसी अनुभव के जैसा कि विपक्ष ने आरोप लगाया, जब मैं इतना कुछ कर सकता हूं तो अपनी दूसरी पारी में मैं प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जा सकता हूं।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement