अकेले अपने दम पर ही चुनाव प्रचार शुरू करना होगा-अखिलेश
khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 11:13 AM (IST)
हालांकि
अखिलेश ने कहा कि अबतक हमें चुनाव प्रचार शुरू कर देना चाहिए था। अब इसमें
देरी हो रही है। 14 साल हॉस्टल में रहने के बाद मैंने जो अनुभव हासिल किया
है उसने मुझे सिखाया कि हर तरह की मुश्किल परिस्थितियों से किस तरह निपटना
चाहिए। लोहिया के आदर्श ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है लेकिन हिंसा के
बिना।अपने पिता और पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और अपने चाचा शिवपाल
यादव से उनके संबंधों के बारे में पूछने पर अखिलेश ने कहा,मौजूदा समय में
परिवार में कोई झगड़ा या संकट नहीं है। नेताजी मेरे पिता हैं और शिवपाल
मेरे चाचा। यह रिश्ता कभी नहीं बदलेगा, फिर चाहे जो हो जाए।