लखनऊ। पिछले करीब एक महीने से अपने परिवार और पार्टी में ही अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में फंसाया जा सकता है,लेकिन हराया नहीं जा सकता। इस पूरे झगड़े के बाद एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने पहले इंटरव्यू में अखिलेश ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्हें अकेले ही चुनाव प्रचार की शुरुआत करनी होगी।अखिलेश ने अपने मजाकिया अंदाज में ये तक कहा कि बचपन में मेरा नाम मुझे खुद ही रखना पड़ा। ठीक उसी तरह मुझे लगता है कि किसी और का इंतजार किए बिना मुझे अकेले अपने दम पर ही चुनाव प्रचार शुरू करना पड़ेगा।