allahabad high profile candidate -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िये पूरी खबर

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 7:03 PM (IST)
ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िये पूरी खबर
अमरीष मनीष शुक्ला ,इलाहाबाद। इलाहाबाद में भाजपा ने भी धनकुबेर प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया है और उन्हें इलाहाबाद में कमल खिलाने का मौका दिया है। सुरक्षित सीटो से लेकर सामान्य सीटों पर लखपति और करोड़पति प्रत्याशी ही उतारे गये हैं। हालांकि बसपा प्रत्याशियों की अपेक्षा पैसों के मामले में इनकी चमक फीकी है। लेकिन धनकुबेर की दुनिया में इनका भी बड़ा नाम है। नामांकन प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया तो खास खबर ने इस पर अपनी पड़ताल की । भाजपा प्रत्याशियों में सबसे धनाढ्य शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं । जिनकी कुल संपत्ति 13 करोड़ 83 लाख 31 हजार रुपये है। जबकि सबसे कम कोरांव से भाजपा प्रत्याशी राजमणि कोल की संपत्ति है। घोषणा के अनुसार कोल के पास 7 लाख 19 हजार 402 रुपये है। भाजपा ने 12 विधान सभा में दो करोड़पति महिला प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। मेजा से भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया सबसे अमीर महिला प्रत्याशी हैं। इनके पास 3 करोड़ 88 लाख 78 हजार 414 रुपये की घोषित संपत्ति है। जबकि गठबंधन के तहत हंडिया से अपना दल एस भाजपा प्रत्याशी प्रमिलाधर त्रिपाठी हैं। इनके पास 2 करोड़ 30 लाख 57 हजार 309 रुपये हैं। ये है लिस्टनंद गोपाल गुप्ता नंदी
शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी
चल संपत्ति : 4 करोड़ 98 लाख 31 हजार
अचल संपत्ति : 8 करोड़ 85 लाख रुपये
कुल संपत्ति : 13 करोड़ 83 लाख 31 हजार
पत्नी की कुल संपत्ति : 43 करोड़ 7 लाख रुपयेप्रवीण सिंह
फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी
चल संपत्ति : 79 लाख दो हजार 924 रुपये
अचल संपत्ति : 34 लाख 94 हजार रुपये
कुल संपत्ति : एक करोड़ 13 लाख 96 हजार 924 रुपये
पत्नी की कुल संपत्ति : 29 लाख एक हजार 232 रुपयेविक्रमाजीत मौर्या
फाफामऊ से भाजपा प्रत्याशी
चल संपत्ति : 29 लाख 99 हजार 538 रुपये
अचल संपत्ति : एक करोड़ 29 लाख 96 हजार
कुल संपत्ति : एक करोड़ 59 लाख 95 हजार 538 रुपये
पत्नी की कुल संपत्ति : तीन करोड़ 14 लाख 576 रुपयेबृजेश कुमार
प्रतापपुर से अपना दल (एस) प्रत्याशी
चल संपत्ति : 27 लाख 16 हजार 590 रुपये
अचल संपत्ति : 86 लाख रुपये
कुल संपत्ति : एक करोड़ 13 लाख 16 हजार 590 रुपये
पत्नी की कुल संपत्ति : 33 लाख 73 हजार 608 रुपयेजमुना प्रसाद
सोरांव से अपना दल प्रत्याशी
चल संपत्ति : 7 लाख 76 हजार 874 रुपये
अचल संपत्ति : 35 लाख रुपये
कुल संपत्ति : 42 लाख 76 हजार 874 रुपये
पत्नी की कुल संपत्ति : 88 लाख दो हजार 344 रुपयेहर्ष बाजपेयी
शहर उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी
चल संपत्ति : 2 करोड़ 32 लाख 21 हजार 494 रुपये
अचल संपत्ति : 5 करोड़ 10 लाख 7 हजार 295 रुपये
कुल संपत्ति : 7 करोड़ 42 लाख 28 हजार 789 रुपये
पत्नी की कुल संपत्ति : 88 लाख दो हजार 344 रुपयेराजमणि कोल
कोरांव से भाजपा प्रत्याशी
चल संपत्ति : 9 हजार 701 रुपये
अचल संपत्ति : 7 लाख 9 हजार 701 रुपये
कुल संपत्ति : 7 लाख 19 हजार 402 रुपये
पत्नी की कुल संपत्ति : 15 हजार रुपयेप्रमिलाधर त्रिपाठी
हंडिया से अपना दल एस भाजपा प्रत्याशी
चल संपत्ति : 90 लाख 57 हजार 309 रुपये
अचल संपत्ति : 1 करोड़ 40 लाख रुपये
कुल संपत्ति : 2 करोड़ 30 लाख 57 हजार 309 रुपये
पति की कुल संपत्ति : 2 करोड़ 8 हजार 550 रुपये

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement