All India Maand Festival Completed in Hansa Auditorium Gangesahar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई को स्वरांजलि के साथ समारोह संपन्न

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2017 11:49 AM (IST)
मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई को  स्वरांजलि के साथ समारोह संपन्न
बीकानेर। मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में दो दिवसीय रजत जयंती अखिल भारतीय मांड समारोह हंसा ऑडिटोरियम गंगाशहर में सम्पन्न हुआ। समारोह में पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई के प्रिय मांड गायकी को सुनकर श्रोताओं की आंखें छलछला आयी। तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट, गंगाशहर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, श्री संगीत भारती्र के सहयोग से आयोजित मुख्य समारोह स्वरांजलि में बीकानेर पश्चिम के विधायक डा0 गोपाल जोशी अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डा0 अजीज अहमद सुलेमानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान की मांड गायकी को विश्व स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मांड सर्वव्यापी मधुर राग है जिसका प्रभाव आम अवाम तक सम्प्रेषित होता है। समारोह के संयोजक अशफाक कादरी ने ऐतिहासिक जूनागढ, लालगढ पेलेस से टाउन हॉल तक समारोह की गत 25 वर्षो की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में वरिष्ठ सर्जन डा0 हरबंस सिंह, डा0 सीतााराम गोठवाल, सुलोचना गोठवाल, कामेश्वर प्रसाद सहल, फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी, श्री गोपाल योगेश, मनोहर सिंह, लोकगायिका श्रीमती राजकुमारी मारू, मोहनलाल मारू, रफीक सागर, सखा संगम अध्यक्ष एन0 डी0 रंगा, चन्द्रशेखर जोशी, डा0 एम0 एल0 व्यास, नागेश्वर जोशाी, आनन्द वि0 आचाार्य, ंडा0 एस0 एन0 हर्ष, ने भी स्व0 अल्लाह जिलाई बाई को अपनी खिराजे अकीदत पेश की ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement