Advertisement
सभी बीईएसएस परियोजनाएँ दिसम्बर 2026 से नवंबर 2027 तक पूर्ण की जाये : हीरालाल नागर

समीक्षा बैठक में निम्नलिखित बीईएसएस डेवलपर फर्म के निदेशक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे एवं कुछ फर्म वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी- जेएसडब्ल्यू लियो एनर्जी लि., सोलर वर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लि., ओरियाना पावर लि., रेज पावर एक्सपर्टस प्रा.लि., सोलर 91 क्लीनटेक, स्टाक्वेल सोलर सर्विसेज, आइनोक्स रिन्यूएबल सॉल्यूशंस, ओसवाल केबल्स प्रा.लि., पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी प्रा.लि., विविआना पावर टेक लि., गैलेक्सी माइनिंग एंड रॉयल्टीज प्रा.लि., मंडा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि., मिनेरलिया इंपैक्स प्रा.लि., ऑनवार्ड सोलर पावर प्रा.लि., एस टी इलेक्ट्रिकल्स प्रा.लि., रामा रिफ्लेक्शन इंडिया प्रा.लि., पतंजलि आयुर्वेद लि., आदि। इन सभी बीईएसएस परियोजनाओं के पूर्ण होने की अवधि 29 दिसंबर 2026 से 7 नवंबर 2027 के मध्य है। बैठक में बीईएसएस परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारने, कार्यों में आ रही चुनौतियों के समाधान तथा प्रभावी समन्वय के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने सभी बीईएसएस डेवलपर्स को कठोरता के साथ यह भी कहा कि परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा बैठक में बीईएसएस परियोजना डेवलपर्स के सामने उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होने समीक्षा बैठक में उपस्थित उत्पादन निगम, ऊर्जा विकास एवं प्रसारण निगम के सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से बीईएसएस परियोजनाएं पूर्ण करवाने का हरसंभव प्रयत्न करने के दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने बीईएसएस परियोजनाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण, ग्रिड स्थिरता एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वायबिलिटी गेप फंडिंग (वीजीएफ) के तहत बीईएसएस परियोजना स्थापित करने के लिए दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्यादेश जारी किये गये हैं। इनमें स्टेट कम्पोनेन्ट के तहत 1000 मेगावाट-ऑवर (2 ऑवर 2 साइकल), सैन्ट्रल कम्पोनेन्ट के तहत 1000 मेगावाट-ऑवर (2 ऑवर 2 साइकल) एवं पीएसडीएफ स्कीम के अन्तर्गत 2000 मेगावाट-ऑवर (2 ऑवर 2 साइकल), 2000 मेगावाट-ऑवर (4 ऑवर 1 साइकल) के कार्यादेश जारी किये गये, जिसमें कि राजस्थान को तत्समय देश में न्यूनतम दर रूपये 1.77 लाख से रूपये 2.85 लाख प्रति मेगावाट प्रति माह प्राप्त हुई। उक्त परियोजनाओं के स्थापित होने पर ग्रिड स्टेबिलिटी के साथ-साथ राज्य को पीक डिमांड के समय सस्ती बिजली भी उपलब्ध होगी।
समीक्षा बैठक में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता, राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद नकाते, ऊर्जा सलाहकार नवीन अरोड़ा, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी, विद्युत निगमों के निदेशकों सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं चयनित बीईएसएस डेवलपर्स उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


