चुनाव के बाद पेश हो बजट, अखिलेश ने पीएम को लिखा पत्र
khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 5:04 PM (IST)
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को
एक पत्र लिखा है, जिसमें अखिलेश ने आम बजट को विधानसभा चुनाव के बाद पेश करने पर विचार
करने का आग्रह किया है ताकि उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के हित में योजनाओं की घोषणा
हो सके।
अखिलेश ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर चुनाव से पहले बजट पेश होता
है तो यूपी के लिए किसी योजना का ऐलान नहीं हो पाएगा। ऐसे में यूपी के लोग बड़े फायदे
से वंचित रह जाएंगे। यूपी राज्य जिसमें देश की सबसे बड़ी जनसंख्या निवास करती है उनको
बजट में कोई विशेष लाभ योजना प्राप्त नहीं हो सकेगी।