Akhilesh Yadav dip in Sangam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 जनवरी 2019 1:43 PM (IST)
अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज । कुंभ मेले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहुंचकर डुबकी लगाई । रविवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में पहुंचा। जहां वह सीधे निरंजनी अखाड़ा में संत दर्शन करने पहुंचे थे। अखाड़े में धार्मिक विधान के अनुरूप स्वस्ति वाचन के साथ साधु-संतों, आचार्यों ने पुष्प-अक्षत से अखिलेश यादव का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की और फिर उनके साथ ही संगम स्नान किया। स्नान के बाद वह विश्व प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे और विधि विधान से पूजन के बाद संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया। लगभग 3 घंटे तक कुंभ क्षेत्र में अखिलेश यादव ने समय व्यतीत किया और साथ ही अखाड़ों में जाकर साधु संतों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement