Akhilesh gave several gift to Bundelkhand Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश ने दीं बुंदेलखंड को कई सौगात

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 1:00 PM (IST)
अखिलेश ने
दीं बुंदेलखंड को कई सौगात
श्री यादव ने कहा कि जनता के कल्याण और मदद के लिए समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, निःशुल्क लैपटॉप, कन्या विद्या धन, 109’ विमेन पावर लाइन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा, 102 नेशनल एम्बुलेंस सर्विस, निराश्रित महिला, किसान, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन योजनायें, कौशल विकास मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनायें बिना किसी भेदभाव के संचालित की हैं, ताकि सभी का विकास हो। इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिये यूपी-100 सेवा शुरू की गई है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश में बेहतर और सुचारु कानून व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किया है। इसके अलावा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और लखनऊ मेट्रो परियोजना का शुभारम्भ किया, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement