Akhilesh gave several gift to Bundelkhand Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश ने दीं बुंदेलखंड को कई सौगात

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 1:00 PM (IST)
अखिलेश ने
दीं बुंदेलखंड को कई सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार शहरों में 24 घण्टे बिजली मुहैया करा रही है। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक गांव को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की समाजवादी सरकार की कोशिश है। इसके लिए बिजली के संयंत्र लगाने के साथ ही आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। समाजवादी सरकार ने ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, हौसला पोषण मिशन, कामधेनु डेरी, सोलर पम्प जैसी योजनाएं चलायी हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो सके। समाजवादी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए ओलावृष्टि और सूखे का अनुदान दिया है, ताकि कृषकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुओं की समस्या गरीब, किसान से जुड़ी है। इसके समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इसके समाधान के लिए झांसी स्थित चारा शोध संस्थान की मदद भी ली जाएगी। आवश्यक होने पर इस समस्या के निदान के लिए योजना भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास का काम किया जा रहा है। सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की गई है। पुलिस में भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब तक पुलिस में 39,000 से अधिक नौजवानों की भर्ती हो चुकी है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement