Advertisement
पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार

जारी स्वास्थ्य चेतावनी के मुताबिक, लंबे समय तक इस प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी और असहजता हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस व दिल के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। दिल्ली सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी डेटा के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी जा रही है और प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। शुक्रवार शाम को दिल्ली का एक्यूआई 382 था, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति के बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को दीपावली से कुछ दिन पहले एहतियात के तौर पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चरण-3 लागू कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पटियाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


